यह सरकारी वेबसाइट नहीं हैThis is not a government website
सारथी एक स्वतंत्र शैक्षिक परियोजना है, जिसे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेठन्तरी के एक शिक्षक ने बनाया है। यह सरकार की आधिकारिक करियर-मार्गदर्शन सामग्री पर आधारित है, पर यह किसी विभाग, आयोग या भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।SAARTHI is an independent educational project, built by a teacher at Government Senior Secondary School, Jethantri. It is based on the government’s official career-guidance content, but it is not the official website of any department, commission or recruitment board.
यू.पी.एस.सी., एस.एस.सी., आर.पी.एस.सी., आर.एस.एस.बी., रेलवे, आई.बी.पी.एस. या किसी भी अन्य संस्था से इस पोर्टल का कोई आधिकारिक संबंध नहीं है। आवेदन, शुल्क, पात्रता और अंतिम तिथि की पुष्टि हमेशा उसी संस्था की अपनी अधिसूचना से कीजिए। यहाँ जो लिखा है, वह समझने के लिए है — आवेदन करने के लिए नहीं।It has no official connection with UPSC, SSC, RPSC, RSSB, the Railways, IBPS or any other body. Always confirm applications, fees, eligibility and closing dates from that body’s own notification. What is written here is for understanding — not for applying.
हर बात की एक तारीख़ हैEverything here has a date on it
करियर की जानकारी में सबसे बड़ा ख़तरा पुरानी जानकारी है। फ़ीस बदल जाती है, आयु-सीमा बदल जाती है, पाठ्यक्रम बदल जाता है, और 2023–25 में तो ज़िलों की सीमाएँ तक बदल गईं।The greatest danger in career information is information that has gone old. Fees change, age limits change, syllabuses change — and between 2023 and 2025 even district boundaries changed.
इसलिए हर पन्ने पर जाँच की तारीख़ लिखी है। जो लिखा है, वह उस तारीख़ तक सही था। उसके बाद क्या बदला, यह पोर्टल नहीं जान सकता। इसलिए जहाँ फ़ैसला पैसे या समय का हो, वहाँ मूल सरकारी सूचना एक बार ख़ुद देख लीजिए।So every page carries the date it was checked. What is written was correct as of that date. What changed afterwards, this portal cannot know. Where a decision costs money or years, look at the original government notice yourself, once.
किसी नौकरी, सीट या चयन की कोई गारंटी नहींNo guarantee of any job, seat or selection
यह पोर्टल रास्ते दिखाता है। यह न नौकरी देता है, न दिलाता है, न किसी परीक्षा में चयन की कोई गारंटी देता है। यह किसी कोचिंग, संस्थान या सेवा की सिफ़ारिश भी नहीं करता।This portal shows roads. It does not give jobs, does not place anyone in one, and guarantees no selection in any examination. It also recommends no coaching, no institute and no service.
जहाँ “माँग” या पदों की संख्या लिखी है, वह निकले हुए पदों की गिनती है — आपकी संभावना का अनुमान नहीं। कितने पद हैं यह अलग बात है, और आपका नंबर आएगा या नहीं यह बिलकुल अलग।Where “demand” or a number of posts appears, that is a count of posts advertised — not an estimate of your chances. How many posts exist is one matter; whether your number comes up is quite another.
आपका डेटा आपके ही फ़ोन में रहता हैYour data stays on your own phone
इस पोर्टल पर कोई लॉगिन नहीं है और कोई खाता नहीं बनता। आप जो नाम, कक्षा, परीक्षण के जवाब या वर्कशीट भरते हैं, वह सब आपके अपने ब्राउज़र में सुरक्षित रहता है। वह किसी सर्वर पर नहीं भेजा जाता, क्योंकि इस पोर्टल का कोई सर्वर है ही नहीं जहाँ वह जाए।There is no login on this portal and no account is created. The name, class, test answers and worksheets you fill in are kept in your own browser. They are not sent to any server, because this portal has no server for them to go to.
इसका एक नतीजा यह भी है: अगर आप ब्राउज़र का डेटा साफ़ कर देंगे, या दूसरा फ़ोन इस्तेमाल करेंगे, तो वह जानकारी वहाँ नहीं मिलेगी। इसीलिए “डेटा बैकअप” का विकल्प दिया गया है — ताकि आप ख़ुद अपनी प्रति रख सकें।One consequence follows: if you clear your browser data, or use a different phone, that information will not be there. That is why a “data backup” option exists — so you can keep your own copy.
कोई शुल्क नहीं, और कोई वसूली नहींNo fee, and nobody will ask you for money
यह पोर्टल पूरी तरह निःशुल्क है। सारथी की ओर से कोई भी व्यक्ति आपसे कभी पैसे नहीं माँगेगा — न पंजीकरण के, न बुकलेट के, न किसी नौकरी या फ़ॉर्म के।This portal is entirely free. Nobody from SAARTHI will ever ask you for money — not for registration, not for a booklet, not for any job or form.
अगर कोई सारथी, इस विद्यालय या इस पोर्टल का नाम लेकर आपसे पैसे माँगे, तो वह ठगी है। ठगी से बचाव वाला पन्ना बताता है कि ऐसे में क्या करना है, और पैसा चले जाने पर पहले एक घंटे में क्या करना ज़रूरी है।If anyone asks you for money in the name of SAARTHI, this school or this portal, that is fraud. The job fraud and cyber safety page says what to do about it, and what must be done in the first hour if money has already gone.
बाहरी लिंकLinks to other websites
यह पोर्टल जगह-जगह सरकारी वेबसाइटों और दूसरे संसाधनों के लिंक देता है, ताकि आप मूल स्रोत ख़ुद देख सकें। उन वेबसाइटों की सामग्री, उनकी उपलब्धता या उनकी नीतियों पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है।This portal links to government websites and other resources throughout, so that you can see the original source for yourself. We have no control over the content of those sites, their availability or their policies.
सरकारी वेबसाइटों के नाम से मिलती-जुलती नक़ली साइटें मौजूद हैं। पता हमेशा ध्यान से देखिए, और जहाँ बताया गया है वहाँ आधिकारिक पता ही खोलिए।Fake sites imitating the names of government websites do exist. Read the address carefully, and open the official one where it is named.
सामग्री और अधिकारContent and rights
यहाँ की जानकारी सरकार की सार्वजनिक रूप से प्रकाशित सामग्री और अधिसूचनाओं से ली गई है, और शैक्षिक मार्गदर्शन के लिए संकलित की गई है। विद्यालय का नाम और प्रतीक विद्यालय के हैं।The information here is drawn from the government’s publicly published material and notifications, and compiled for educational guidance. The school’s name and emblem belong to the school.
करियर बुकलेट और वर्कशीट विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के शैक्षिक उपयोग के लिए हैं — इन्हें छापिए, बाँटिए और कक्षा में इस्तेमाल कीजिए। इनका व्यावसायिक उपयोग या इन्हें बेचना अभीष्ट नहीं है।The career booklets and worksheets are for the educational use of students, teachers and parents — print them, share them, use them in class. They are not intended for commercial use or for sale.
ग़लती मिले तोIf you find a mistake
यह काम एक व्यक्ति ने किया है, और इसमें ग़लतियाँ रह सकती हैं। अगर आपको कहीं कुछ ग़लत, पुराना या भ्रामक लगे, तो बताइए।This work was done by one person, and mistakes can remain in it. If something looks wrong, out of date or misleading, please say so.
जो ठीक किया जाएगा, वह चुपचाप नहीं किया जाएगा — क्या ग़लत था, क्या सही है, और कब बदला, यह उसी पन्ने पर लिख दिया जाएगा, ताकि पढ़ने वाला ख़ुद देख सके। सुझाव और सुधार के लिए विद्यालय से www.gsssjethantri.in पर संपर्क किया जा सकता है।Whatever is corrected will not be corrected silently — what was wrong, what is right, and when it changed will be written on that same page, so a reader can see it. For suggestions and corrections, the school can be reached at www.gsssjethantri.in.